Skip to main content

रोज सुबह खाएं रात को भिगो के रखे रिच प्रोटीन फ़ूड, दूर रहेंगी बीमारियां

रोज सुबह खाएं रात को भिगो के रखें रिच प्रोटीन फ़ूड, दूर रहेंगी बीमारियां 

Healthy diet  tips :- pradeep shukla

 कोरोना काल में हम सभी को एक बात अच्छे से  समझ में आई कि हमारी  हेल्थ से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है.  अगर आपका शरीर मजबूत और शरीर हेल्दी रहता है. तो हम किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं। शरीर को मजबूत रखने के लिए ये बेहद जरूरी है कि हम स्वस्थ्य रहे। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए हम  लोगो के पास कहां  टाइम होता है, ऐसे में आपको इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप अपने खाने में क्या खाते हैं। इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर खान पान से ही बेहतर बनती  है। खाने-पीने के कुछ नियम होते हैं जिन्हें हम सब को जरूर  फॉलो करना चाहिए  है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए किस चीज को कैसे और कितनी मात्रा में खाया जाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है।

हम आपको बता रहे हैं कि कुछ चीजों के बारे में जिसे केवल भीगो कर खाने से ही आपका शरीर स्वस्थ्य और मजबूत बन जाएगा। आयुर्वेद भी इस बात को मानता है कि अगर किसी चीज को रातभर भिगोकर रखा जाए और अगले दिन उसका सेवन किया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होता है। माना जाता है कि अंकुरित होने के बाद कुछ चीजों के पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और उन्हें आसानी से पचाया भी जा सकता है। अगर आप दवाइयों के सेवन से बचे रहना चाहते हैं तो आपको कल ही से  सुबह के नास्ते की शुरुआत इन रिच प्रोटीन फूड्स से करना चाहिए। 


 काले चने 

स्प्राउट्स चने खाने से ना सिर्फ एंजाइम्स मिलता है बल्कि ये आसानी से डायजेस्ट भी होता है। चना शरीर के एक्ट्रा वॉटर को ड्राई करता है। अस्थमा के मरीजों, ब्रॉन्काइटिस एलर्जी के मरीज या फिर जिनको बहुत ज्यादा स्वैलिंग होती है। अगर ऐसे मरीज चने के आटे में नॉर्मल आटा मिलाकर खाएंगे तो इससे बॉडी में स्वैलिंग भी कम होगी। इसे आप चाहे तो ट्राई कर के देख सकते हैं।

अंकुरित मूंग


अंकुरित मूंग दाल की दाल हेल्दी डाइट कह सकते है.  इसे खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है। यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होती है। इसे खाने से पेट में बनी कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह कोलेस्ट्राल लेवल को भी नियंत्रित करता है।

बादाम 

 बादाम प्रोटीन का भंडार है और रोजाना इसके सेवन से मांसपेशियों को बढ़ावा मिलता है. इन्हें भिगोकर खाने से आईज की रोशनी और दिमाग तेज होता है। साथ ही इससे कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

किशमिश

आपको शायद इस बात को जानकर हैरानी होगी कि किशमिश को मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन का भंडार कहा जाता है। इसे भिगाकर खाने से आपको कई फायदे होते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं,  इसे भीगा हुआ खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाएं नहीं बढ़ती हैं, जिससे आप इस बीमारी से बचे रहते हैं। साथ ही इसका सेवन एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है।

अलसी के बीज

यह ओमेगा- 3 फैटी के अलावा प्रोटीन, आयरन का भी अच्छा स्त्रोत होता हैं। इसको भिगोकर खाने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है, इसके साथ ही दिल भी स्वस्थ रहता है।  इससे मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्या भी कम होती हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। इसमें थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड से भरपूर मात्रा होती जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। आपको खसखस का पूरा फायदा भी तभी मिलेगा जब आप इसे भिगोकर खाएंगे


Popular posts from this blog

इस महीने के आखिर तक लॉन्च होने जा रहे हैं ये सभी स्मार्टफोन

कोरोनावायरस के कारण हर इंडस्ट्री जो थम सी गयी थी जो अब धीरे धीरे  फिर से  चल पड़ी हैं।  इसमे अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री भी कई नए स्मार्टफोनों के साथ बाज़ार में दस्तक देने को तैयार है। सितम्बर के इस महीने में जहां  अभी तक  POCO M2 ,  Samsung Galaxy M51 ,  Realme 7 और Realme 7 Pro ,  Xiaomi Redmi 9A  जैसे स्मार्टफोन अब तक भारत में लॉन्च हो चुके हैं। वहीँ कई और भी स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च होने जा रहे हैं। जिनमें OnePlus Clover से लेकर सैमसंग का भी नया फ़ोन भी शामिल हैं। आइये जानते हैं कि इस महीने के बचे 15 दिनों में और कौन सी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं। OnePlus Clover  OnePlus भी इसी महीने में 15,000 रूपए से कम कीमत का फ़ोन लॉन्च करके सबको चौंका सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Clover है जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है। ये स्मार्टफोन Samsung, Realme और Redmi के किफायती फोनों का अच्छा प्रतियोगी बन सकता है। अब तक आयी ख़बरों के अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट, एचडी+डिस्प्ले और 6000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। Samsung Galaxy S20 FE Samsung ने 23 सितम